GA4-314340326 मेदिनी पिस्का व सिंगपुर चौक सड़क का निर्माण 11 करोड़ की लागत से होगा

मेदिनी पिस्का व सिंगपुर चौक सड़क का निर्माण 11 करोड़ की लागत से होगा

 silli(ranchi)  सिल्ली प्रखंड के मेदनी पिस्का व सिंगपुर चौक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 11. 14 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली दो सड़क का शिलान्यास बुधवार को सांसद संजय सेठ और विधायक सुदेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया। सिल्ली से मेदनी पिस्का होते हुए लवादाग तक 11.620 किमी तथा सिंगपुर चौक से कांटाडीह तक 1.557 किमी। इस मौके पर उप प्रमुख आरती देवी, बीडीओ रेणु बाला जयपाल सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी गोतम कृष्ण साहू, सुशील महतो, डॉ रमनेश प्रसाद, अरविंद कुशवाहा, रामस्वरूप मंडल, मुखिया सोमरा मांझी, हरिपद मांझी, दुधनाथ बेदिया, दिनेश मांझी, चंद्रीका देवी, पस अनिल मांझी, जलेश्वर मांझी, नान्हु महतो, दिलीप महतो, धीरेन महतो, रवि सिंह, शिशुपाल महतो, गणेश महतो, विकास महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

मेदनी पिस्का में शिलान्यास के पश्चात पंचायत सचिवालय में मुखिया सोमरा मांझी की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि गांव का  विकास निरंतर हो रहा है। सरकार की सोच है कि गांव में रहने वाले लोगों को सभी प्रकार की सुविधा मिले और इसके लिए हमलोग मिलकर काम कर रहे है। विधायक ने कहा कि  गांव के मुलभुत समास्याओं को दुर करने के लिए लगातार कार्य किया  जा रहा है। बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क आदि क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास को गति के लिए हम सजग हैं। आगे भी इसी तरह विकास की सभी काम तेजी से चलेगी । उन्होंने लोगों को जागरूक रहते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं गांव में एकजूटता बनाए रखने का आग्रह किया। सभा को जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामाकांत बेदिया ने किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم