GA4-314340326 जेडी नेशनल बीएड कालेज में संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

जेडी नेशनल बीएड कालेज में संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

 angara(ranchi)  जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इसका आयोजन कालेज की एनएसएस इकाई ने किया। प्रशिक्षु शिक्षकों को संवैधानिक दायित्वों को विकसित करने व संवैधानिक दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। सामूहिक संकल्प लेकर संविधान के अनुसार देश हित व समाज हित में काम करने का आहवान किया। संविधान दिवस के बारे में जानकारी दी। मौके पर मोक पार्लियामेंट का संचालन हुआ। लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका डा. अरूणिमा ठाकुर ने निभाया। इसमें सर्वसम्मति से सत्ता व विपक्ष ने महिलाओं को दी जानेवाली 33 फीसदी आरक्षण का बिल पास किया। भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें इसमें प्रथम पुरस्कार मनीषा तिर्की, द्वीतिय पुरस्कार बून बेंजिल ओड़ेया, तृ़तीय पुरस्कार मु़त्युंजय प्रमाणिक को दिया गया। इस अवसर पर व्याख्याता प्रियंका जायसवाल, सुनीता कुमारी, राजकुमार महतो, सुष्मिता कुमारी, हीरालाल यादव, प्रीति प्रिया, वीनिता कोनगाड़ी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم