GA4-314340326 सुदेश महतो ने रांची लोस की तैयारी को लेकर कसे संगठन के ढीले पेंच

सुदेश महतो ने रांची लोस की तैयारी को लेकर कसे संगठन के ढीले पेंच

रांची जिला समिति की बैठक में शामिल सुदेश महतो
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) रांची लोकसभा की तैयारी को लेकर रविवार को आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची जिला संगठन के ढीले पेंच को कसने की कवायद शुरू की। रांची जिला समिति के पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं को चमघटी स्थित खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी रहे पारसनाथ उरांव के आवास में में बुलाया। संगठन के ढीले हो चुके पेंच को कसने के लिए लगातार चार घंटा(11 बजे से तीन बजे) तक केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो संगठन की मजबूती के बारे में बताते रहे। अनेक प्रमुख पदाधिकारी को उठाकर सवाल जवाब तो कईयों को फटकार लगाया। 

दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण हो संगठन का काम: सुदेश महतो

सुदेश महतो ने कहा कि दिसंबर तक हर हाल में रांची जिला में आजसू संगठन का काम पूर्ण हो जाना चाहिए। ज्ञात हो कि केन्द्रीय अधिवेशन के बाद से सभी कमिटियां भंग है। सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कहा कि पहले ग्राम कमिटि का गठन होगा, इसके बाद प्रखंड कमिटि और फिर जिला कमिटि का गठन किया जाएगा। जो समर्पित भाव से पार्टी की सेवा और संगठन के लिए काम करते है उसे आगे लाया जाएगा। एक सप्ताह में संगठन की मजबूती के लिए क्या प्रयास हुआ इसको लेकर 3 दिसंबर को नामकुम में समीक्षा बैठक की जाएगी। 

खिजरी, कांके व हटिया विस की विशेष फोकस

सुदेश महतो ने खिजरी, कांके, हटिया विस में संगठन की स्थिति पर विशेष फोकस किया। इन विस क्षेत्र के प्रमुख नेताओं को अलग से दायित्व दिया। बड़बोले व हवाई नेताओं को नसीहत भी दी। रांची लोस चुनाव में इन तीनों विस क्षेत्र की अनेक कारणों से महत्वपूर्ण रोल रहेगा। 

इनकी रही उपस्थिति

रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, जिपस आदिल अजीम, जिपस संजय महतो, वीना देवी, राजकिशोर महतो, परमेश्वरी शांडिल्य, भरत कांशी साहू, हकीम अंसारी, पार्वती देवी, जितेंद्र बड़ाइक, चितरंजन महतो, सुशील महतो, जितेंद्र सिंह, प्रकाश लकड़ा, रोशनलाल मुंडा, बीरबल बैठा, जुबैर आलम, जलनाथ चौधरी, वीरेंद्र सिंह भोगता, अजीत महतो, राजू महली, बलराम साहू, दिलीप बेदिया, मो. रिजवान, महावीर महतो, सज्जाद आलम, साहेब् राम महतो, जगरनाथ महतो, आतिश महतो, शंकर बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

 वर्तमान जब पूर्व ही नही हुए तो वर्तमान कैसे बनेगा

आजसू पार्टी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय महाधिवेशन में आजसू पार्टी की सभी कमिटियों को भंग कर दिया गया था। कमिटि गठन का पूर्ण अधिकारी केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को सौंपा गया। बावजूद इसके अधिकांश पदाधिकारी अभी भी वर्तमान पद को ही लिख रहे है। इससे कार्यकर्ताओं में भी भ्रम की स्थिति है। कमिटियों के भंग होने के बावजूद वर्तमान पद को लिखे जाने पर कार्यकर्ता एक दूसरे से पूछ रहे है कमिटि वास्तव में भंग हुआ था या..इससे कार्यकर्ताओं में भी शिथिलता आ गई है। कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि संगठन का काम कैसे करे। वर्तमान जब पूर्व ही नही तो वर्तमान कैेसे बनाया जाएगा। असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم