GA4-314340326 जुहीराम बेदिया का सुदेश महतो करायेंगे निजी खर्च पर इलाज

जुहीराम बेदिया का सुदेश महतो करायेंगे निजी खर्च पर इलाज

 angara(ranchi) गंभीर रूप से बीमार सुरसू निवासी जुहीराम बेदिया को बेहतर इलाज के लिए सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने शनिवार को रिम्स में भर्ती कराया है। जुहीराम बेदिया के कमर से नीचे के हिस्से ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। आर्थिक रूप से कमजोर जुहीराम बेदिया के स्वजनों ने इस परेशानी से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने तत्काल जुहीराम को रिम्स में भर्ती कराया। रिम्स में एमआरआई मशीन खराब था। सुदेश ने निजी खर्च पर उनका एमआरआई कराया। चिकित्सक ने एमआरआई रिपोर्ट देखकर सर्जरी कराने का सलाह दिया है। सुदेश महतो ने सर्जरी कराने के संबंध में चिकित्सक से बात किया। सुदेश ने परिजनों से कहा कि जुहीराम के इलाज पर जो भी खर्च होगा उसके लिए उन्हें परेशान नहीं होना है। जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रश्न उठाया है, कहाकि राज्य में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी है, कोई देखने वाला नहीं है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم