GA4-314340326 22वें जन्मदिन पर युवक ने की आत्महत्या

22वें जन्मदिन पर युवक ने की आत्महत्या

मृतक मिथिलेश
आमोद कुमार साहू/ormanjhi(ranchi) ओरमांझी थाना पुलिस ने बुधवार को 22 वर्षीय युवक मिथिलेश सिंह का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। थाना क्षेत्र के रूक्का निवासी पिता जगरन्नाथ सिंह के अनुसार युवक प्रेम विवाह किया था। उसके एक बेटा व बेटी भी है। विवाह के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहा था। 15 दिन पूर्व उसकी पत्नी सुषमा देवी दोनो बच्चों को लेकर अपने पिता के घर खूंटी चली गई है। मंगलवार रात को युवक भोजन कर अपने कमरे सोने गया। सुबह देर तक बाहर नही आया तो घर वाले उठाने गए। उसका शव एसबेस्टस मकान के छत पर लगी एंगल के सहारे फांसी पर लटका था। आसपास के लोगों की मदद से उसे उतारा गया। तबतक उसकी मौत हो चूकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। घटना के बाद स्वजनों काफी रो रहे थे। वहीं युवक के असमय मौत से गांव वालों द्वारा भी दुख जताया गया है।

गमगीन स्वजन
अपने जन्मदिन पर की आत्महत्या- युवक के पिता व छोटा भाई रूपेष सिंह ने बताया कि युवक का जन्म बिरसा मुंडा जयंती झारखंड स्थापना के दिन ही हुई थी। आज उसका जन्मदिन था, और आज के दिन ही उसने आत्महत्या कर लिया। बताया गया कि गांव में अपने मामा के घर रहने वाली सुषमा से उसने प्रेम विवाह किया था। युवक के स्वजनों के अनुसार प्रेम विवाह से पत्नी के मामा व स्वजन नाराज थे। पत्नी से भी उसका संबंध ठीक ठाक नही चल रहा था। एक वर्ष पूर्व पत्नी ने ओरमांझी थाना में मारपीट करने की शिकायत की थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पूर्व पंसस समीउल्लाह अंसारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा उस वक्त काफी समझा-बुझा कर दोनो के बीच समझौता कराया गया था। युवक के मौत पर दुख भी जताया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم