silli(ranchi) आजसू पार्टी सिल्ली प्रखंड की ओर से बुधवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जयंती मनाया गया। प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत के ब्राह्मणी मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, त्रिलोचन महतो, सुभाष महतो, शिव शंकर प्रसाद, डबलु महली समेत आजसू कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर जयपाल सिंह ने कहा कि धरती आबा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी हर एक झारखंडी पर है। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर बिरसा मुंडा के जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उलीहातू में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी है। यह पूरे झारखंड के लिए हर्ष की बात है। वहीं प्रखंड के बंता चौक में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदतकद प्रतिमा पर आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सुनील सिंह, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, सुशील चंद्र सिंह मुंडा, प्रवीण कोइरी, गुहीराम कुम्हार समेत आजसू कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर सुनील सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव थे। उन्होंने अपने धर्म, संस्कृति, जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए महज पचीस वर्ष की आयु में देश के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया। हम सभी को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर तरुण महतो,सुरेंद्र मुंडा, सुरेंद्र महतो, भरत महतो, शिव शंकर महतो, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, भगवान महतो, सुनील गोश्वामी, पुस्तम महतो, रसोराज नायक, सुखराम बेदिया, हुकुम नाथ महतो, पाहान अनन्त मुंडा समेत आजसू कार्यकर्ता समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
आजसू पार्टी ने सिल्ली में धरती आबा बिरसा मुंडा का जयंती मनाया
NovbhaskarHundrufall
0
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.