GA4-314340326 और गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी रांची सांसद का करते रहे इंतजार

और गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी रांची सांसद का करते रहे इंतजार

अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  तीन सौ गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर रांची सांसद संजय सेठ का सिकिदिरी स्थित मैदान में बुधवार को इंतजार करते रह गये। लेकिन तीन घंटा के इंतजार के बाद भी वे नही पहुंचे। इससे खिलाड़ियों व आयोजकों में मायूसी है। मालूम हो कि जनकल्याण समर्पण संस्थान ढेलुवाखूंटा सिकिदिरी के द्वारा आयोजित 22 दिवसीय खेल महोत्सव का आज समापन समारोह था। तीन माह पूर्व सांसद ने खेल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति दी थी। आयोजक लगातार सांसद के संपर्क में था। आज सुबह में भी आयोजक जब सांसद महोदय के घर मिलने पहुंचे तो बताया गया कि अपराहन तीन बजे तक सांसद सिकिदिरी मैदान पहुंच जायेंगे। दो बजे ही विभिन्न् इवेंट के करीब तीन सौ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी ढोल व नगाड़े के साथ सांसद का इंतजार करने लगे। चार बजे तक जब सांसद नही पहुंचे तो संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने मोबाइल से संपर्क किया। सांसद महोदय ने बताया कि अभी सिल्ली के शिलान्यास कार्यक्रम में है पचास मिनट के अंदर पहुंच रहे है। सांसद का फिर से इंतजार शुरू हुआ। रात होने लगा था। सांसद शाम छह बजे तक नही पहुंचे। आयोजकों ने विशिष्ट अतिथि टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी से पुरस्कार वितरण करवा दिया। सुजीत कुमार बताते है, तीन माह पूर्व फाइनल समारोह के लिए सांसद महोदय से समय लिया गया था। इस दौरान लगातार उनसे संपर्क में भी रहे। आज सुबह में भी उनके आवास जाकर कन्फर्म किया। लेकिन तीन घंटा के इंतजार के बाद भी वे नही पहुंचे। जबकी सांसद महोदय को खेल महोत्सव का मुख्य संरक्षक भी बनाया गया था। इंतजार कराने के बावजूद सांसद के खेल समारोह में नही पहुंचने से आयोजकों के साथ साथ खिलाड़ियों में मायूसी है। सुजीत कुमार ने बताया कि सांसद के इस व्यवहार से हमलोग व्यथित है। सांसद के आने की सूचना पर साठ हजार रूपसे का अतिरिक्त खर्च किया गया था। सुजीत कुमार ने बताया कि इनके साथ धोखा किया गया है। जल्द ही में इन कारणों से सांसद प्रतिनिधि पद से इस्तीफा दे दूंगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم