GA4-314340326 गूंज परिवार व सिल्ली मुखिया ने साहेब बांध में चलाया सफाई अभियान

गूंज परिवार व सिल्ली मुखिया ने साहेब बांध में चलाया सफाई अभियान

silli(ranchi)  छठ पर्व को लेकर शुक्रवार को सिल्ली साहेब बांध में गूंज परिवार व सिल्ली मुखिया के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सिल्ली के प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, मुखिया भरत सिंह मुंडा, रविंद्र करमाली,  भरत देव साय, मनोज साव, पंकज साहू आदि ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि  छठ पर्व के लिए घाटों की साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में गूंज परिवार के संरक्षक सुदेश कुमार महतो, संयोजक जयपाल सिंह एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय भूमिका रहता है। छठ व्रतियों को अ‌र्घ्य देने में कोई दिक्कत न हो गूंज परिवार के सदस्य इसकी कोशिश करते हैं। इसके लिए तैयारियां  तेज कर दी गई हैं। गूंज परिवार के भरत देव साय ने बताया कि साहेब बांध के घाटों एवं रास्ते की साफ-सफाई  किया जा रहा है। छठ महापर्व में  व्रतियों किसी प्रकार की कठिनाइ न हो इसके मद्देनजर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। छट को लेकर बिजली, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, आपदा राहत आदि  की पुख्ता व्यवस्था किया गया है। घाट पर व्रतियों को कपड़े बदलने के लिए  अस्थायी चेंजिग रूम बनाया जाएगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم