GA4-314340326 आनलाइन वेरिफिकेशन नही होने से नाराज लाभुकों ने प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव

आनलाइन वेरिफिकेशन नही होने से नाराज लाभुकों ने प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव

 angara(ranchi)  आबुआ आवास योजना पोर्टल में आवेदन का आनलाइन वेरिफिकेशन नही किये जाने से नाराज लाभुकों ने मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया। इसका नेतृत्व अनगड़ा के पूर्व मुखिया मधुसूदन मुण्डा व हेसातू के पूर्व मुखिया राजेश पाहन कर रहे थे। घेराव करने वाले अधिकांश लाभुक हेसातू, अनगड़ा, लुपुंग, चिलदाग पंचायत से आये हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि का पिछले एक माह के दौरान अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आबुआ आवास योजना को लेकर आवेदन जमा किया गया। मालूम हो कि अनगड़ा प्रखंड के 21 पंचायतों में करीब 13 हजार लाभुकों ने आबुआ आवास योजना के लिए अपना आवदेन भरा है। लेकिन इसमें से तीस फीसदी लाभुकों का आबुआ आवास पोर्टल में वेरिफिकेशन नही किया गया। 26 दिसंबर वेरिफिकेशन का अंतिम दिन है। अनगड़ा के पूर्व मुखिया मधुसूदन मुण्डा ने बताया कि वेरिफिकेशन नही होने से आबुआ आवास योजना का लाभ नही मिल पाएगा। अनेक योग्य लाभुक इस योजना से वंचित रह जायेंगे। इससे लाभुकों में संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी संशय के कारण लाभुक स्वत: प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। घेराव की सूचना पर अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय ने अपने कक्ष में एक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। बीडीओ ने बताया कि इनकी मांगों से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। हालांकि लगातार पोर्टल में लगातार आवेदन डाला जा रहा है। अधिकांश लोगों का आवेदन का वेरिफिकेशन कर दिया है। इस मौके पर हेसातू मुखिया अनिता बारला, चिलदाग मुखिया दुर्गा पाहन, लुपुंग मुखिया शांति मुण्डा, अनगड़ा मुखिया सीमा देवी, अघनू महतो, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा, ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم