GA4-314340326 आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला अटल बिहारी ने रखी

आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला अटल बिहारी ने रखी


 angara(ranchi)  जसपुरिया बीएड कालेज परिसर में सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 100वां जयंती मनाया गया। मौके पर खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने एक सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल व गरम वस्त्र का वितरण किया।  मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर इनके बताये गये मार्ग पर चलने का आहवान किया गया। अध्यक्षता जसपुरिया ट्रस्ट के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार ने की।  इस अवसर पर एक सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल व गरम वस्त्र का वितरण किया गया। रामकुमार पाहन ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला अटल बिहारी बाजपेयी ने रखी। अटल बिहारी के कार्यो को नरेन्द्र मोदी की सरकार लगातार आगे बढ़ा रही है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि सच्चे अर्थो में अटल बिहारी के आदर्श व सिद्धांत पर चलकर ही हम देश को वैचारिक, सामरिक व आर्थिक रूप से मजबूत कर सकते है। इनके विचार हमेशा हमारे पीढ़ीयों का मार्गदर्शन करती रहेगी।  इस अवसर पर वनमाली महतो, अनिल कुमार मिश्रा, संजीव कुमार, किरण देवी, काजल गोस्वामी, देव नारायण बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم