GA4-314340326 चूल्हा प्रमुख आजसू पार्टी का रीढ़: डा. देवशरण भगत

चूल्हा प्रमुख आजसू पार्टी का रीढ़: डा. देवशरण भगत

angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड स्तरीय आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन लुपुंग पंचायत सचिवालय में बुधवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता खिजरी विस प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि केन्द्रीय प्रवक्ता डा. देवशरण भगत थे। डा. देवशरण भगत ने बताया कि चूल्हा प्रमुख आजसू पार्टी की रीढ़ है। संगठन की मजबूती के लिए हमें ग्राम प्रभारी के माध्यम से चूल्हा प्रमुख बनाकर हर घर की चूल्हा की समस्या का समाधान और हर परिवार को रोजगार से जोड़ना ही हमारी पार्टी का उद्देश्य है। इस अवसर पर केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, प्रकाश लकड़ा, जलनाथ चौधरी, केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र सिंह भोगता, रोशनलाल मुंडा, राजकिशोर महतो, जगरनाथ महतो, धर्मेंद्र सिंह, आतिश महतो, अजीत महतो, अनीता गाड़ी, साहेबराम महतो, सुनिल करमाली, अर्जुन राम, किसुन महतो, किरण देवी, सरिता उरांव, निर्मला देवी, जगदीश महतो, आशाराम महतो, महाबीर महतो, गणेश उरांव, योगेंद्र महतो, राहुल मुंडा, प्रेम महतो, सोनी देवी, राजू महली, आकाश महतो, गीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم