GA4-314340326 बेड़वारी में सुबह टहलने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता को अज्ञात वाहन ने कुचला, रिम्स ले जाने के क्रम में मौत

बेड़वारी में सुबह टहलने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता को अज्ञात वाहन ने कुचला, रिम्स ले जाने के क्रम में मौत

 

मृतक रिझना करमाली
angara(ranchi)  सुबह टहलने के लिए निकले गोंदलीपोखर के बेड़वारी निवासी रिझना करमाली(60) की रविवार की सुबह में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। रिम्स ले जाने के क्रम में रिझना की मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह रिझना सुबह पांच बजे टहलने के लिए निकले थे। साढ़े पांच बजे रांची-मुरी मार्ग में बेड़वारी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचलते हुए फरार हो गई। गंभीर रूप से घायल रिझना को ग्रामीण इलाज के लिए रिम्स ले गये। रास्ते में ही इनकी मौत हो गई। छह माह पूर्व ही रिझना के एक पुत्र की मौत हो चुकी है। रिझना की मौत पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कांके प्रमुख सोमनाथ मुण्डा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, भाजपा नेता रामसाय मुण्डा, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा, साकिर अंसारी, बरतू मुण्डा, मुमताज खान, फारूक खान, शिवदास गोस्वामी, शनिचरवा पाहन, अजय उरांव, छोटेलाल महतो, युनूस अंसारी आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم