GA4-314340326 हेसल टोल प्लाजा का निर्माण नियम विरूद्ध, टोल प्लाजा का निर्माण बंद हो: रामकुमार पाहन

हेसल टोल प्लाजा का निर्माण नियम विरूद्ध, टोल प्लाजा का निर्माण बंद हो: रामकुमार पाहन

रामकुमार पाहन
angara(ranchi)  खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि हेसल रिंग रोड एनएच 33 में किया जा रहा टोल प्लाजा का निमाग नियम विरूद्ध किया जा रहा है। एनएच 33 में मात्र 60 किमी के अंतराल में तीन तीन टोल प्लाजा है। इसका जोरदार विरोध किया जाएगा। रामकुमार पाहन ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के फी रूल 2008 के अनुसार, किसी भी हाईवे पर 2 टोल प्लाजा के बीच का अंतर 60 किलोमीटर होना ही चाहिए, लेकिन एनएच 33 पर इसका उल्लंघन किया जा रहा है। पहले से ही बुंडू के एदलहातू और रामगढ़ के पुंदाग में टोल प्लाजा सक्रिय है। जिनकी दूरी 60 किमी के आसपास ही है, इसके बावजूद इन दोनों के बीच विकास से रामपुर तक निर्माणाधीन रिंगरोड में हेसल के पास टोल प्लाजा का निर्माण किया जाना गलत है। इस संबंध में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए हेसल टोल प्लाजा को हटाने की मांग रखेंगे। टोल प्लाजा को नही हटाया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم