GA4-314340326 हुण्डरूफाल में क्रिसमस व नववर्ष पर शराब पीना व बेचना रहेगा प्रतिबंधित

हुण्डरूफाल में क्रिसमस व नववर्ष पर शराब पीना व बेचना रहेगा प्रतिबंधित

angara(ranchi)  नववर्ष पर प्रसिद्ध हुण्डरूफाल में शराब पीने व बेचने, प्लास्टिक एवं थर्मोकोल के प्लेट व दोना, तेज आवाज में डीजे साउंड बजाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस दिन पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीण व पर्यटनकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था व स्वच्छता अभियान को लेकर हुण्डरूफाल में ग्रामीण, पर्यटक मित्रों, स्थानीय दुकानदारों के साथ सिकिदिरी पुलिस ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता सिकिदिरी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि ने की। सत्यप्रकाश रवि ने बताया कि क्रिसमस व नववर्ष के मौके पर तीस हजार से अधिक पर्यटक हुण्डरूफाल में पिकनिक मनाने आते है। इनकी सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया। 

पर्यटकों का स्वागत अतिथि देवों भवों की तर्ज पर होगा

पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पर्यटन स्थल में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए ऐसा करना आवश्यक था। सभी पर्यटकों का स्वागत अतिथि देवो भवों: की तर्ज पर किया जाएगा। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, बालेश्वर बेदिया, मनोज बेदिया, चंद्र उदय बेदिया, जीतवाहन भोगता, सुरज बेदिया, संध्या देवी, ब्रजेश भोगता, महेश्वर बेदिया, राकेश भोगता, संदीप बेदिया, रामकुमार बेदिया, पवन कुमार भोगता, माला देवी, चंद्रमोहन भोगता, प्रेम बेदिया, हरिचरण बेदिया, बुधराम बेदिया, विष्णु कुमार बेदिया, मेघनाथ बेदिया, नागेश्वर बेदिया आदि उपस्थित थे।  

प्रतिवर्ष शराब को प्रतिबंधित करने की होती है घोषणा, लेकिन हमेशा होता रहा विफल

प्रतिवर्ष हुण्डरूफाल सहित जोन्हा फाल, सीताफाल व दशम फाल में शराब पीने व बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाता रहा है। लेकिन यह घोषणा मात्र ही है। कभी भी इसपर अमल करना संभव नही हो पाया। पर्यटक अपने साथ शराब लेकर नही आये तो स्थानीय स्तर पर तत्काल किसी भी ब्रांड की शराब उपलब्ध हो जाती है। इधर माइक से पर्यटककर्मी शराब पीने व बेचने पर प्रतिबंधित होने की घोषणा करते रहते है दूसरी तरफ विभिन्न लोकेशनों में पर्यटक शराब के नशा में पिकनिक का आनंद उठाते रहते है। शराब के नशे में ही प्रतिवर्ष मारपीट की घटना व दुर्घटना होती रही है। पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद बताते है इस वर्ष शराबबंदी सख्ती से लागू किया जाएगा। इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم