GA4-314340326 जेडी नेशनल बीएड कालेज की समूह लोकनृत्य व लोकगीत की टीम बनी विजेता

जेडी नेशनल बीएड कालेज की समूह लोकनृत्य व लोकगीत की टीम बनी विजेता

 angara(ranchi)  राष्ट्रीय युवा उत्सव रांची में जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा के प्रशिक्षुओं ने समूह लोकनृत्य व लोक गीत की विजेता बनी। युवा उत्सव के तहत प्रतिभा परख प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को संत जेवियर कालेज रांची में आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्रीय लोक नृत्य एवं संगीत को प्रधानता दी गई। प्रतियोगिता में रांची के विभिन्न कालेज के चार सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। समूह लोक नृत्य में कालेज की अर्पणा अदिति बखला, आकांक्षा टोप्पो, आकांक्षा कुजूर, मोनिका, पारुल, रंजन, अनुज व लोक गीत में नामलेन प्यारी, रंजन, सोनू, मनीषा शामिल हुई। इसके अलावा फोटोग्राफी में प्रेम अनिकेत केरकेटटा ने द्वितीय व कहानी लेखन में उपेन्द्र कुमार रंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह लोकनृत्य व लोकगीत की विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेगा। इनकी सफलता पर कालेज की निदेशक स्मृति कटियार, अरविंद सिंह आदि ने बधाई दी है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم