GA4-314340326 मारदु ने जीता शहीद जीतराम बेदिया फुटबाल टुर्नामेंट

मारदु ने जीता शहीद जीतराम बेदिया फुटबाल टुर्नामेंट

किक मारकर उदघाटन करते रामानंद बेदिया
 silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के पिस्का हाई स्कूल मैदान में शहीद जीतराम बेदिया जयंती समारोह  का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने शाहिद जीतराम बेदिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में सिल्ली आसपास के आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें फाइनल मैच मारदु फुटबॉल क्लब एवं  पिस्का फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें मारदु फुटबॉल क्लब ने ट्राई बेकर  में 5/4 से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व झामुमो सिल्ली प्रभारी सह रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया ने खिलाड़ियों से  परिचय फाइनल मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर अनगड़ा प्रखंड के नवागढ़ पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही, झामुमो सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका, उपाध्यक्ष -अनिल बेदिया, संयुक्त सचिव अजीत कुमार महतो, आयोजक-पितम्बर बेदिया, दिनेश बेदिया, दीपक बेदिया, प्रदीप करमाली, संजय महतो, राजेश दास, अजय लोहरा, चंद्र मोहन बेदिया, अशोक महतो, मनसा महतो, अर्जुन बेदिया, पुसुवा बेदिया,अजय बेदिया, सुभाष बेदिया, प्रवीण बेदिया,सुकरा बेदिया, प्रकाश बेदिया समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم