GA4-314340326 सुदेश महतो के निर्देश पर एक हजार जरूरतमंदों के बीच हुआ कंबल का वितरण

सुदेश महतो के निर्देश पर एक हजार जरूरतमंदों के बीच हुआ कंबल का वितरण

angara(ranchi)  गूंज महोत्सव के उपलक्ष्य में गूंज परिवार की तरफ से बुधवार को सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर जोन्हा प्रक्षेत्र के टाटी, अश्वाबेड़ा, सुरसू, सिंगारी, हापादाग, पहाड़सिंह, बिरहोर टोला, डूमरगढ़ी, आसरी, जरवाडीह, हेसलाबेड़ा, कोयनारडीह, जोन्हा, लेप्सर, डोकाद, बगान टोली जरूरतमंदों के बीच एक हजार कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने किया। अनगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही शीतलहरी के बीच कंबल पाकर लोग काफी खुश दिखे। ग्रामीणों ने इसके लिए सुदेश महतो के प्रति आभार जताया। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा की एक साथ एक हजार कंबल का वितरण किया जाना सराहनीय प्रयास है। अभी पूरे क्षेत्र में शीतलहरी चल रही है। गूंज का उद्देश्य सेवा का माध्यम है। सिल्ली विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य एवम् न्याय पर लगातार काम किया जा रहा है। इस मौके पर राजू महली, विजय उरांव, श्यामसुंदर बेदिया, घासनी देवी, कपिल लोहरा, दीनदयाल बेदिया, अमर सिंह मुंडा, विक्रम हजाम, धर्मदेव रजवार, डबलू बेदिया, सुखमणि देवी, महेंद्र महतो, दुबराज महतो, सत्यनारायण मुंडा, राजेन मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم