GA4-314340326 रेल एफसी कोलकाता बना चैंपियन, कोलकाता के प्रशांत दास बने गोल्डेन बूट

रेल एफसी कोलकाता बना चैंपियन, कोलकाता के प्रशांत दास बने गोल्डेन बूट

चैंपियन टीम के साथ सुदेश महतो
angara(ranchi)  रेल एफसी कोलकाता की टीम 18वीं चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट की चैंपियन बनी। टुर्नामेंट का आयोजन राजेन्द्र यूनाइटेड ने किया। रविवार को गेतलसूद स्कूल मैदान में खेले गये बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने शहीद बिरसा क्लब जोरार को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया। 27वें मिनट में मिले पेनाल्टी से जोरार के प्रेम मुरमू ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक जोरार 1-0 गोल से आगे रही। कोलकाता को इंजुरी टाइम में एक पेनाल्टी मिला जिसे राजीव सेठ ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। पेनाल्टी शूटआउट में कोलकाता ने बाजी मार दी।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया फाइनल मैच का उदघाटन, पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि अभिषेक वस्त्रालस के संस्थापक सागर साहू ने किया
इससे पूर्व फाइनल मैच का उदघाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अभिषेक वस्त्रालय गोंदलीपोखर के संस्थापक सागर साहू थे। अध्यक्षता राजेन्द्र यूनाइटेड के अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुण्डा व संचालन सचिव राजेन्द्र शाही मुण्डा व शिवदास गोस्वामी ने की। फाइनल मैच को देखने काफी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। पुरस्कार वितरण कांके प्रमुख सोमनाथ मुण्डा, सीइओ जैलेन्द्र कुमार, व्यवसायी मोहसीन खान, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, दक्षिण पूर्व रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य प्रवीण झा, मदन महतो, रौशनलाल मुण्डा, जगरनाथ महतो, पकंज तिर्की, शिवटहल नायक, रामसाय मुण्डा ने प्रदान की। आयोजन को सफल बनाने में उपमुखिया शंकर बैठा, संजय नायक, बिगेश्वर महतो, राजन महतो, राजेश लोहरा, सौरव कुमार सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा।  

गोल्डेन बूट रहे कोलकाता के प्रशांत दास को अभिषेक वस्त्रालस गोंदलीपोखर की ओर से मिला स्मार्ट टीवी
विजेता टीम को डेढ़ लाख नकद, ट्राफी, उपविजेता टीम को एक लाख नकद, ट्राफी व दोनों टीमों के खिलाड़ियों को एक एक ट्रेंकशूट पुरस्कार स्वरूप दिया गया। गोल्डेन बूट रहे कोलकाता के प्रशांत दास को 43 ईंच का स्मार्ट टीवी अभिषेक वस्त्रालस गोंदलीपोखर की तरफ से दिया गया। मैन आफ दी मैच का पुरस्कार जोरार के गोलची सन्नी हेम्ब्रम को एक स्मार्ट वाच प्रदान किया गया। 

वर्ष 2024 की चैंपियन टीम को दिया जाएगा दस लाख रूपया नकद, पचीस लाख की है इनामी राशि
पिछले 23 सालों से राजेन्द्र यूनाइटेड टुर्नामेंट का आयोजन करा रही है। आयोजन समिति के महाप्रबंधक सागर साहू व सीइओ जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में कुल 25 लाख रूपये की इनामी राशि का टुर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें चैंपियन टीम को दस लाख, उपविजेता को छह लाख, सेमीफाइनल खेलनेवाली टीमों को दो-दो लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक मैच के विजेता को 25-25 हजार रूपये प्रदान की जाएगी।   

नवागढ़ स्कूल के प्रिंसिपल हरेकृष्ण चौधरी किये गये सम्मानित 
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरेकृष्ण चौधरी को सम्मानित करते अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुण्डा
मौके पर राजेन्द्र यूनाइटेड के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए नवागढ़ मीडिल स्कूल के प्रिंसिपल हरेकृष्ण चौधरी को महेन्द्र महतो अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष सामाजिक, आर्थिक, खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले को राजेन्द्र यूनाइटेड सम्मानित करती है। अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुण्डा ने इन्हें शाल पहनाकर व मामेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि हरेकृष्ण चौधरी ने सरकारी स्कूलों रेशम व बनादाग में अपने सकारात्मक सोच के साथ एक आदर्श स्कूल बनाया है। कई बार राज्य व केन्द्र की सरकार इन्हें सम्मानित कर चुकी है। श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण के कारण आसपास के बच्चों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ा है। नवागढ़ सरकारी स्कूल निजी स्कूल को टक्कर दे रही है।    

कैमरे के नजर से: 




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم