GA4-314340326 गोंदलीपोखर में शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का लिया संकल्प

गोंदलीपोखर में शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का लिया संकल्प

angara(ranchi)  आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गोंदलीपोखर स्थित शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर इनकी जयंती मनाया। इसका नेतृत्व अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो कर रहे थे। इस अवसर पर शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प् लिया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव राजेंद्र शाही मुंडा, विशिष्ट अतिथि खिजरी विस प्रभारी जितेन्द्र सिंह थे। इस अवसर पर उमेश महतो, फूलकुमारी देवी, अजीत महतो, लक्ष्मण महतो, प्रेम साहू, किशुन महतो, संजय महतो, विष्णु महतो सहित अन्य उपस्थित थे। इधर झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने भी शहीद की आमदकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि रांची जिला प्रभारी सह केन्द्रीय प्रवक्ता विजय कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सदस्य सुमित कुमार महतो थे। इस अवसर पर युवा नेता फलीन्द्र करमाली, मदन मोहन, अजित गिरी, सुधांशु कुमार महतो, जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, अंगद नायक, रवीन्द्र कुमार दीपक, शिवराज सिंह, राजेश महतो, सुरज नारायण महतो, मंटू महतो, बाबुलाल महतो, राजगीर करमाली सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم