GA4-314340326 वक्ताओं ने कहा “मुस्तफा अंसारी व्यक्ति नही विचारधारा”

वक्ताओं ने कहा “मुस्तफा अंसारी व्यक्ति नही विचारधारा”

angara(ranchi)  हेसल पंचायत सचिवालय में शनिवार को कंबल वितरण सह सदभावना समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, हरिनारायण सिंह व अनगड़ा थानाप्रभारी दिलेश्वर कुमार थे। कार्यक्रम का आयोजन सह अध्यक्षता झारखंड रत्न सह अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया झारखंड मुस्तफा अंसारी व संचालन अब्दुल इमाम अंसारी ने की। मौके पर तीन सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। खास बात यह रही की दस डायलिसिस मरीज को उसे घर जाकर कंबल प्रदान किया गया। साथ ही समाज में सदभावना व आपसी भाईचारा बना रहे को लेकर संकल्प लिया गया। पिछले दो सालों से मुस्तफा अंसारी यह कार्यक्रम करा रहे है। मुस्तफा अंसारी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों का मदद करना हज से कम नही है। मौके पर सामूहिक रूप से वक्ताओं ने कहा कि मुस्तफा अंसारी व्यक्ति नही एक विचारधारा है। राजेश कच्छप ने कहा कि मुस्तफा अंसारी का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। अनेक मुश्किलों के बावजूद इन्होंने सामाजिक सदभाव के लिए अपना प्रयास जारी रखा। इस शीतलहरी में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाना सराहनीय है। हम सभी को मुस्तफा जी के कार्यो को आगे बढ़ाने की जरूरत है। रामकुमार पाहन ने कहा कि मुस्तफा अंसारी द्वारा उठाये गये साहसिक कदम के कारण ही उग्रवाद इस क्षेत्र में पनप नही पाया। क्षेत्र में विधि व्यवस्था व शांति बहाल करने में मुस्तफा अंसारी का उल्लेखनीय योगदान रहा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए समाज को खुलकर सामने आना चाहिए। इन्होंने सामजिक सदभाव के लिए अपना जीवन समाज को समर्पित किया है। मौके पर पांच सौ से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, नरेश साहू, वनमाली महतो, राजेश यादव, इम्तियाज वारसी, पूर्व उपप्रमुख अनवर खान, मुस्लिम फैजी, साकिर अंसारी, विष्णु महतो, रामेश्वर महतो, बलराम मुण्डा, ग्रामप्रधान रामनाथ करमाली, इब्राहिम अंसारी, अब्बास अंसारी, किस्टो कुजूर सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم