GA4-314340326 13 दिसंबर की जोन्हा में होनेवाली क्षेत्रीय गूंज की तैयारी बैठक में शामिल हुए सुदेश कुमार महतो

13 दिसंबर की जोन्हा में होनेवाली क्षेत्रीय गूंज की तैयारी बैठक में शामिल हुए सुदेश कुमार महतो

angara(ranchi)  13 दिसंबर को जोन्हा के डहुआ मैदान में क्षेत्रीय गूंज का आयोजन किया गया है। इस निमित्त आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय जोन्हा में हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि गूंज महोत्सव की गूंज पूरे झारखंड में गूंज रही है। क्षेत्र के विकास व व्यवस्था में बदलाव के लिए गूंज महोत्सव गुंजायमान है। सिल्ली विस में कराये जा रहे विकाश व वैचारिक परिवर्तन का मॉडल गूंज महोत्सव है। व्यवस्थागत परिवर्तन हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय गूंज के अवसर पर जोन्हा में छऊ कार्निवाल, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच व निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। अध्यक्षता राजू महली व संचालन शंकर मुंडा ने किया। बैठक में मो. इरफान, दिलीप बेदिया, विजय उरांव, सीताराम साहू, श्यामसुंदर बेदिया, सत्यनारायण मुंडा, शंकर बेदिया, शंभू साहू, मो रिजवान, विक्रम हजाम, चंद्रभूषण लोहरा, दीनदयाल बेदिया, राजेन मुंडा, कपिल लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم