GA4-314340326 सुदेश महतो ने गूंज महोत्सव के स्वयं सेवकों को सम्मानित किया

सुदेश महतो ने गूंज महोत्सव के स्वयं सेवकों को सम्मानित किया

 silli(ranchi)  सिल्ली स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को गूंज परिवार के स्वयं सेवकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गूंज परिवार के संरक्षक सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने गूंज परिवार का लोगो लगा जेकेट देकर स्वयं सेवकों को सम्मानित किया। मौके पर  सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पिछले 18 से 20 दिसम्बर तक तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का शांति पूर्ण समापन हो गया। जिसमे गूंज परिवार के हर एक  स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। स्वयं सेवकों के मेहनत के बदौलत ही मेले में अतिथि, दर्शक,  क्षेत्रीय कलाकार, देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार, बॉलीवुड झाॅलीवुड के कलाकार, सिल्ली हाट में लगे विभिन्न स्टॉल के संचालक आदि  क्षेत्र के बारे में अच्छी छवि लेकर गए हैं। उन्होंने  कहा, महोत्सव को लेकर सभी स्वयं सेवकों का समर्पण भाव व प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर गूंज परिवार के संरक्षक जयपाल सिंह, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, मुखिया सोमरा मांझी, पंसस अनिल मांझी, पुर्व मुखिया डबलु महली, मनोज कोइरी धीरज महतो समेत गूंज के स्वयं सेवक उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم