GA4-314340326 जोन्हा के क्षेत्रीय गूंज महोत्सव में दो किमी लंबा हुआ छउ नृत्य कार्निवाल, उमड़ी भीड़

जोन्हा के क्षेत्रीय गूंज महोत्सव में दो किमी लंबा हुआ छउ नृत्य कार्निवाल, उमड़ी भीड़

angara(ranchi)  डहुआ मैदान जोन्हा में बुधवार को क्षेत्रीय गूंज महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो थे। मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि गूंज महोत्सव विकास के साथ सेवा कार्य का मॉडल बन गया है। पीढ़ीगत सोच में परिवर्तन के लिए सिल्ली विस में लगातार कार्य किया जा रहा है। सिल्ली विस में कराए जा रहे विकाश व वैचारिक परिवर्तन का मॉडल गूंज महोत्सव है। व्यवस्थागत परिवर्तन के किये अनेक कार्य किया जा रहा है। अब शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल व खेलो सिल्ली अभियान के तहत चरणबद्ध तरीक़े से कार्य किया जा रहा है। संचालन सुनील सिंह, मो इरफान व राजू महली ने किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, मोहसिन खान, मंजू सिंह, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, संजय सिंह, मुखिया सारथी देवी, दिलीप बेदिया, विजय उरांव, सुमित्रा देवी, श्यामसुंदर बेदिया, शंकर बेदिया, शंकर मुंडा, विक्रम हजाम, बलराम साहू, दीनदयाल बेदिया, राजेन मुंडा, सूरज साहू, सीतराम साहू, कपिल लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे। 

सुदेश महतो ने समाज के सबसे निचले स्तर पर सेवा देनेवाले रसोईया दीदी, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया, वैद्य, ग्राम प्रधान, उत्कृष्ट किसान, महिला समूहों की उत्कृष्ट दीदी सहित एक हजार लोगों को सम्मानित। स्वास्थ्य जांच शिविर में मेडिका अस्पताल व जोन्हा अस्पताल के द्वारा एक हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 70 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।   

 500 छऊ कलाकारों ने दो किमी लंबी छउ नृत्य कार्निवाल किया। प्लस टू स्कूल जोन्हा के 800 विद्यार्थियों ने एक साथ नृत्य कर शमां बांधा। कस्तूरबा गांधी विद्यालय अनगड़ा की बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महोत्सव में 300 जरूरत मंदों के बीच कंबल, जोन्हा प्रक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 1000 विद्यार्थियों के बीच पौधे वितरित कर इनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। 101 महिलाओं के बीच गैस चुल्हा, कनेक्शन व सिलेंडर का वितरण किया गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم