GA4-314340326 12 सूत्री मांगों को लेकर सिकिदिरी में यूनियन का धरना-प्रदर्शन

12 सूत्री मांगों को लेकर सिकिदिरी में यूनियन का धरना-प्रदर्शन

 angara(ranchi)  झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन व समन्वय समिति सिकिदिरी के संयुक्त बैनर तले 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन दिया। अध्यक्षता इसरार हुसैन ने किया। यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल यूनियन के अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में परियोजना प्रबंधक विनय अंगिरा से मिलकर 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा।  प्रबंधक ने कहा कि वे कर्मचारियों से संबंधित मांगों की स्वीकृति के लिए बोर्ड मुख्यालय भेजेंगे। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह, प्रवीण कुजूर, सहायक अभियंता संतोष कुमार, अतुल कुमार व यूनियन की ओर से महामंत्री रामायण तिवारी, उप महामंत्री दीपक गिरी, केंद्रीय सचिव गोविंद राणा, शाखा सचिव राजेश कुमार, शाखा अध्यक्ष उदय कुमार चौरसिया, खीम राणा आदि शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم