GA4-314340326 आजसू पार्टी हेल्प डेस्क सेंटर के लिए 30 सदस्यों का हुआ चयन

आजसू पार्टी हेल्प डेस्क सेंटर के लिए 30 सदस्यों का हुआ चयन

angara(ranchi)  आजसू पार्टी के हेल्प डेस्क सेंटर गठन बुधवार को अनगड़ा डाकबंगला में हुआ। गठन प्रक्रिया खिजरी विस प्रभारी जितेन्द्र सिंह की देखरेख में हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव सह पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव ने बताया कि हेल्प डेस्क सेंटर गठित होने से जन समस्याओं के समाधान में तेजी आयेगी। आम लोगों को इससे काफी सुविधा मिलेगी, लोगों को अपने काम को लेकर भटकना नहीं पड़ेगा। आम जन की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। आजसू पार्टी हेल्प डेस्क सेंटर के माध्यम से आजसू पार्टी की नीति और सिद्धांत शिक्षा, न्याय और विकास के ऊपर काम करेगी। मौके पर सिकिदिरी की किरण देवी को आजसू महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। हेल्प डेस्क सेंटर के 30 सदस्यों के नाम का अनुमोदन किया गया। सूची केंद्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। मौके पर जिला प्रवक्ता सह सिरका मुखिया रौशनलाल मुण्डा, महिला जिलाध्यक्ष वीणा देवी, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, साहेबराम महतो, धर्मेंद्र सिंह, जलनाथ चौधरी, अजीत महतो, आकाश महतो, प्रेम कुमार, संजय महतो, जयशंकर मुंडा, रासल तिर्की, नारायण बड़ाईक, बिरसा हजाम, सुनील करमाली, राजू महली, सविता देवी, सरिता उरांव, देवकी देवी, अनिता देवी, गीता देवी, रीना देवी, निर्मला देवी, रूदन देवी, करमी देवी, आरती देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم