GA4-314340326 आखाइन यात्रा, कुड़माली नववर्ष लहार पुनहा मनाया

आखाइन यात्रा, कुड़माली नववर्ष लहार पुनहा मनाया

 

silli(ranchi)  सिल्ली मुरी एवं आसपास क्षेत्र में शनिवार को किसानों ने आखाइन यात्रा व कुड़माली नव वर्ष मनाया। लोगों ने  एक दूसरे को कुड़माली नए साल की बधाई दी। ज्ञात हो आज का दिन किसानों के लिए अति उत्तम एवं शुभ दिन माना जाता है आज ही के दिन किसान अपने खेतों में प्रथम जुताई करते हैं, एवं अच्छे फसल की कामना करते हैं। जिसको हार पुनहा कहा जाता है, साथ ही अच्छी फसल की कामना भी करते हैं। हार पुनहा करने के बाद किसान घर आते है जहां घर के महिला द्वारा  विधि-विधान के साथ किसान एवं मवेशियों का पैर धोते हैं। किसान  के द्वारा मवेशियों को सिंग मे तेल सिंदूर लगाया जाता है। इस संबंध में समाजसेवी वह किसान नंद किशोर महतो ने कहा कि अब लोग अपने संस्कृति एवं रीति-रिवाज को भुला रहें हैं जो समाज एवं देश के लिए घातक है। उन्होंने लोगों से अपने संस्कृति,रीति-रिवाज को बचाये रखने का आग्रह किया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم