GA4-314340326 अनगड़ा थानेदार ने सिल्ली डीएसपी मुख्यालय में फहराया झंडा

अनगड़ा थानेदार ने सिल्ली डीएसपी मुख्यालय में फहराया झंडा

 angara(ranchi)  75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को अनगड़ा थानाप्रभारी दिलेश्वर कुमार ने सिल्ली डीएसपी कार्यालय अनगडा में झंडात्तोलन किया। इसके अलावा थानाप्रभारी ने अनगड़ा थाना परिसर में भी झंडा फहराया। जशपुरिया बीएड कालेज व सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख दीपा उरांव, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय, सीआईटी में प्राचार्य एल रंगनाथन, कैंब्रिज पोलटेकनिक में प्राचार्य बीएन घोष, कैंब्रिज बीएड में प्राचार्य रवीन्द्र कुमार, कैब्रिज स्कूल में प्राचार्य टीके नाथ, गौतमबुद्धा स्कूल में प्राचार्य सेवा शाही, जलविद्युत परियोजना कार्यालय सिकिदिरी में प्रबंधक विनय अंगीरा, शालिनी अस्पताल में अनगड़ा के पूर्व उपप्रमुख अनवर खान, सीएचसी अनगड़ा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शशि प्रभा, सिकिदिरी थाना में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि, एसडीपीएस स्कूल चिलदाग में संस्थापक डा. अमर कुमार चौधरी, मां लखपति आरोही कोचिंग सेंटर बक्सीडीह में संस्थापक बलराम साहू, वन परिसर महिलोंग में रेंजर राजेश कुमार, आरटीसी स्कूल अनगड़ा में प्रिंसिपल नरेन्द्रनाथ महतो, सहैदा मोड़ में ग्रामप्रधान पारसनाथ भोगता ने ध्वज फहराया। इसके अलावा गेतलसूद पंचायत सचिवालय में मुखिया शांति मुण्डा, सिरका पंचायत सचिवालय में मुखिया रौशनलाल मुण्डा, अनगड़ा पंचायत सचिवालय में मुखिया सीमा देवी, हरातू पंचायत सचिवालय में मुखिया राजेन्द्र बेदिया, नवागढ़ में मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, टाटी पंचायत सचिवालय में मुखिया रामानंद बेदिया, जोन्हा पंचायत सचिवालय में मुखिया कृष्णा मुण्डा ने ध्वज फहराया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم