GA4-314340326 बीजेपी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में करेंगे 24 घंटे का प्रवास: विनय महतो धीरज

बीजेपी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में करेंगे 24 घंटे का प्रवास: विनय महतो धीरज

 sonahatu(ranchi) भाजपा के द्वारा गांव चलो अभियान की सफलता को लेकर मंगलवार को कार्यशाला आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोइरी की अध्यक्षता में बारुहातु पंचायत सचिवालय में संपन्न हुआ।कार्यशाला में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित हुये। कार्यशाला में बतौर प्रभारी भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज शामिल  ने कहा कि मंडल के सभी बूथों में कार्यकर्ताओं को 24 घंटे प्रवास के माध्यम से ग्रामीणों से संपर्क  करना है। प्रवासी कार्यकर्ताओं को उनके करणीय कार्य पर विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण की नीतियों का प्रचार प्रसार करना, बूथ समिति का सत्यापन, मतदाता सूची का निरीक्षण, लाभार्थी से संपर्क, युवाओं, किसान समूह, छात्र, खिलाड़ी, प्रभुत्व नागरिकों से संवाद आदि कार्य करना है। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। मौके पर मंडल महामंत्री परिक्षित मंडल, बानेश्वर महतो, विस्तारक मनीष मेहता, भागीरथ महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم