GA4-314340326 भाजपा की झामुमो व केजेपी में सेंधमारी, दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल

भाजपा की झामुमो व केजेपी में सेंधमारी, दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल

silli(ranchi)  सिल्ली स्टेडियम के समीप भाजपा समाधान केंद्र में रविवार को सिल्ली भाजपा  सिल्ली मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार साहू की अध्यक्षता में  जेएमएम एवं के जेकेपी के दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, रामकुमार पाहन, प्रताप कुशवाहा एवं अन्य अतिथियों ने सभी कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर कर स्वागत किया।  जिसमे जेएमएम के परमेश्वर प्रमाणिक, अमित महतो, अशोक महतो, पांडे महतो, हेमंत कोइरी, सुबोध मुंडा, गणेश गुप्ता, राजेंन सोनार, बाघ सोनार, सूरज महतो एवं केजेपी के अंबुज रजक शामिल हैं। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी संबंध में चर्चा की गई एवं संगठन में लोगों को जोड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सुरेंद्र  कुमार महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  बेहतर विचारधारा के साथ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनका सेवा करना ही पार्टी का पहला प्रथमिकता है। नये कार्यकर्ताओं का पार्टी में जुड़ना देश के लिए एक अच्छा संदेश है। कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन कांचन सोनार ने किया। मौके पर, प्रकाश कुशवाहा, प्रो ललीत प्रसाद, रघुवीर महतो, साधु चरण महतो, गुलाब सिंह समेत  भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم