angara(ranchi) सिल्ली प्रखंड के किता धुढाधारा नहर के समीप सिल्ली विधानसभा मंडल भाजपा वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राँची जिला के भाजपा के पूर्व बीस सुत्री उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य जैलेंन्द्र कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ महतो एवं संचालन रघुवीर प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन बासुदेव महतो ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैलेंन्द्र कुमार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य अपनी कई कल्याणकारी योजनाओं की अहर्ता वाले लाभार्थी तक पहुंचने का सुनिश्चित करना है। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इसका लाभ मिले। केंद्र सरकार ने कई ऐसी योजनाएं भी बनाई है जिसके जरिए गरीब लोगों को आवास उपलब्ध हो सका साथ में जरूरतमंद लोगों को गरीब लोगों को कई तरह की मदद मिली देश में कई नई-नई योजनाएं शुरू की गई वास्तव में विकसित भारत में विज्ञान का बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान रहा है हमारा भारत देश और भी आगे विकसित होगा। हमारे इस विकसित भारत देश में तेजी से हर एक व्यक्ति में प्रगति हुई स्वास्थ्य सेवाएं भी तेजी से विकसित हुई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को 2024 को होने वाले चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जुट जाने को कहा।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
वनमाली महतो, ठाकुरदास महतो, जवाहर महतो, सृष्टिधर् महतो, परशुराम महतो, साधु चरण महतो, नीतीश कुमार महतो, वीरेंद्र नाथ महतो, सुरेंद्रनाथ महतो, रामकिशोर महतो, श्याम महतो, प्रकाश चंद्र महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.