silli(ranchi) आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सिल्ली बिधानसभा में जेठा जी से विख्यात नागेडीह (आमटिकरा) निवासी 86 वर्षीय भूदेव चन्द्र महतो का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे इलाके में शोक की लहर है। भूदेव जेठा सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे उन्होंने रघुनाथ महतो के जीवनी पर बनी फिल्म माटी के सपूत में भी भूमिका निभाई है। उनके निधन पर आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सुनील सिंह, गौतम कृष्ण साहू, चित्तरंजन महतो, संजय सिद्धार्थ, शुशील महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, बुद्धिजीवी मंच के विजय चंद्र महतो, धीरेंद्र महतो, विजय मंडल, नरोत्तम गोरांई, अजित साहु, गणेश साव, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, नगर अध्यक्ष भरत देव साय, विंध्याचल राय, शशि सोनार समेत कई कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के भूदेव चन्द्र महतो का निधन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.