GA4-314340326 समस्याएं लायें आजसू पार्टी के हेल्प डेस्क सेंटर में समाधान होगा निश्चित

समस्याएं लायें आजसू पार्टी के हेल्प डेस्क सेंटर में समाधान होगा निश्चित

बैठक करते आजसू कार्यकर्ता
 angara(ranchi)  आम जनता की समस्याओं के समाधान करने को लेकर आजसू पार्टी अनगड़ा में हेल्प डेस्क सेंटर खोलेगी। इसको लेकर गुरूवार को अनगड़ा डाकबंगला में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो व संचालन साहेबराम महतो ने की। मुख्य अतिथि केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुण्डा, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, केन्द्रीय कार्यालय सचिव वनमाली मंडल थे। इस अवसर पर जलनाथ चौधरी, जगदीश भोगता, महावीर महतो, अनिल मुंडा, सोहन मुंडा, योगेंद्र महतो, आशाराम महतो, कृष्ण कन्हैया केशरी, सरिता देवी, बेबी देवी, निर्मला देवी, मुनी देवी, संजय महतो, विष्णु महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

आम जनता की सुविधा हेतू हेल्फ डेस्क सेन्टर खोला जा रहा: पारसनाथ उरांव

हेल्प डेस्क के बारे जानकारी देते पारसनाथ उरांव
पारसनाथ उरांव ने बताया कि अनगड़ा सहित खिजरी विस के सभी प्रखंडों में आम जनता की सुविधा हेतू हेल्फ डेस्क सेन्टर खोला जा रहा है। हेल्फ डेस्क सेन्टर में 15 पुरूष और 10 महिला सदस्यों की टीम होगी। जो भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी नजर रखेगी। साथ ही आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उसे उचित फोरम में रखेगी। योजनाओं का लाभ कैसे मिले इसको लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया में मदद की जाएगी। सेंटर के सदस्यों का चुनाव 31 जनवरी को होगा। राजेन्द्र शाही ने बताया कि हेलप् डेस्क के माध्यम से आजसू पार्टी आम जनता के साथ मिलकर उनकी समस्या का समाधान करने को लेकर संकल्पित है। जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم