GA4-314340326 सिल्ली के कई स्कूलों में चला सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान

सिल्ली के कई स्कूलों में चला सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान

silli(ranchi)  प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में गुरुवार को सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच बनाए गए लीडरों द्वारा अपने अपने विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में सीटी बजाकर बच्चों को स्कूल ले जाने का कार्य किया गया। इस  दौरान अभियान को लेकर स्कुल के बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। सिटी बजाते ही सभी अपने अपने घरों से स्कुल जाने केलिए निकल पड़े। क्षेत्र के कई जगहों पर स्थानीय जन प्रतिनिधि, बीईईओ, बीपीओ, सीआरपी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए तथा सिटी बजाओ अभियान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड भी किया। इधर राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोमनडीह में सीटी बजाओ स्कूल बुलाओ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें स्कूली बच्चे अभिभावक एवं शिक्षक गणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्रभारी शिक्षक रोहित एक्का, शिक्षिका भोपाली महतो, नन्द किशोर महतो, अध्यक्ष अशोक महतो, उत्तला देवी, परशुराम महतो, सचिन कुमार महतो, राजेंद्र महतो, सरिता देवी, श्रीकांत महतो, जितेन्द्र आदि का सराहनीय योगदान रहा।

..और नियम विरूद्ध दिन के बारह बजे बजाया सीटी 

नियम के मुताबिक बच्चों को स्कूल जाने के क्रम में सिटी बजाना है ताकि अन्य बच्चे भी स्कूल के लिए निकल जाएं। यह स्कूल पहुंचने से पहले किया जाना है. फिर इसको सोसल मीडिया पर भी अपलोड किया जाना है। लेकिन सिल्ली के एक लोसेरा मवि के स्कूल के बच्चों को दोपहर बारह बजे सीटी बजाने को कहा गया। ये बच्चे स्कूल से निकलकर गांव में जाकर सिटी बजाए। वापस स्कूल चले गए इस दौरान न केवल पढ़ाई का नुकसान हुआ सीटी बजाने का उद्देश्य भी पूरा नहीं हुआ। और नियम की अनदेखी भी। इस संबंध में सिल्ली बीइइओ ने पूछे जाने पर बताया है कि यह नियम के विरुद्ध है ऐसा नहीं होना चाहिए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم