GA4-314340326 हुण्डरू फोल परिसर में चला सफाई अभियान

हुण्डरू फोल परिसर में चला सफाई अभियान

angara(ranchi)  हुण्डरु फोल के आसपास स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को सफाई अभियान चलाया गया। 15 जनवरी को संपन्न हुए हुण्डरू फोल टुसू मेला के कारण पूरा फोल परिसर में काफी गंदगी बिखरी थी। आज सुबह में कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया व झारखंड पर्यटन पर्यटन सुरक्षा समिति अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि लगातार एक सप्ताह तक साफ सफाई अभियान जारी रहेगा। सफाई अभियान में बालेश्वर बेदिया, ग्रामप्रधान कुच्चू जयशंकर पाहन, श्रवण कुमार, प्रदीप सिंह मुण्डा, पर्यटन कर्मी विष्णु कुमार बेदिया, चंद्र उदय बेदिया, मेघनाथ बेदिया, रविलाल बेदिया, राजेश बेदिया आदि शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم