GA4-314340326 धान अधिप्राप्ति केंद्र में 23 रूपये प्रति किग्रा खरीद करेगी सरकार

धान अधिप्राप्ति केंद्र में 23 रूपये प्रति किग्रा खरीद करेगी सरकार

angara(ranchi)  गोंदलीपोखर स्थित सालहन लैंपस में शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन किया गया। लैंपस 23 रूपये प्रति किग्रा की दर से किसानों से धान की खरीद करेगी। इसका उदघाटन अनगड़ा प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, अध्यक्ष रोहित करमाली, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, उपप्रमुख जयपाल हजाम व सालहन मुखिया सरीता तिर्की ने किया। मौके पर किसानों से अपने उत्पादित धान को सरकारी धान क्रय केंद्र पर ही बेचने का आहवान किया गया। अधिप्राप्ति केन्द्र में धान बेचने पर किसानों को 50 प्रतिशत राशि का भुगतान कर दिया जाता है। शेष राशि का भुगतान धान के चावल मिल पहुंचने पर किया जाता है।  लैंपस 23 रूपये की दर से धान की खरीद कर रही है। वहीं बिचौलिए 18 रूपये की दर से। साल्हन लैंपस में वर्ष 2024 में विशाल स्वांसी धान बेचने वाले पहले किसान बने।  इस अवसर पर बीसीओ अरविंद कुमार, बीएसओ संतोष कुमार, रामसाम मुंडा, सिकंदर साहू, रामजीत चौधरी, अजय महतो, नवीन नायक, बरतु मुंडा, पंसस संजोती देवी, सज्जाद अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم