GA4-314340326 बोंगईबेड़ा के ठुठंगीजीरा में ग्रामीणों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर लिया आजीवन सुरक्षा का संकल्प

बोंगईबेड़ा के ठुठंगीजीरा में ग्रामीणों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर लिया आजीवन सुरक्षा का संकल्प

पेड़ में रक्षा सूत्र बांधते आजसू नेता पारसनाथ उरांव
angara(ranchi)  बोंगईबेड़ा के ठुठंगीजीरा में शुक्रवार को वन रक्षा बंधन सह टुसू मेला का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने सखुआ के पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर इन पेड़ों का आजीवन सुरक्षा करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जेबीकेएसएस के रांची जिला प्रभारी फलीन्द्र करमाली, समाजसेवी रामपोदो महतो, भाजपा नेता रामसाय मुण्डा व मार्शल महतो थे। सभी ने ग्रामीणों को पेड़ों की रक्षा का संकल्प कराया। वनदेवता की पूजा की गई। मेला परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 

विधायक राजेश कच्छप ने कहा पेड़ है तो जीवन है

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर केक काटते
विधायक राजेश कच्छप ने कहा पेड़ है तो जीवन है। हम पेड़ों की नही बल्कि अपने जीवन की रक्षा करने का संकल्प ले रहे है। पारसनाथ उरांव ने कहा कि पेड़ों की रक्षा का संकल्प लेना अपने आप में सराहनीय है। गांव वालों की सजगता के कारण ही दो दशक पूर्व उजाड़ हो चुके बोंगईबेड़ा जंगल फिर से आबाद हो सका। समाज को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है।  मौके पर संगी म्युजिकल ग्रुप बूटी मोड़ के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेला में आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। टुसू प्रदर्शनी की गई। 
विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते फलीन्द्र करमाली
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय मुंडा, पंसस संयोति देवी, धनीराम महतो, छोटेलाल महतो, संजय महतो, केशव महतो, अमित महतो, श्रवण महतो, कपिल महतो, अजित करमाली, लालमोहन मुंडा, सोनालाल भोगता, मुकेश महतो, जगेश्वर महतो, प्रभुदयाल महतो, दुतीलाल करमाली आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم