GA4-314340326 सालहन एतवा भगत टुसू मेला में विशेष झांकी के लिए सम्मानित हुए हेसल के कृष्णा भगत

सालहन एतवा भगत टुसू मेला में विशेष झांकी के लिए सम्मानित हुए हेसल के कृष्णा भगत

 angara(ranchi) सालहन में बुधवार को प्रसिद्ध 35वां एतवा भगत टुसू मेला संपन्न हो गया। मेला में मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, झारखंड सरकार कार्मिक विभाग के उपसचिव जितेन्द्र मुण्डा, शिक्षाविद डा. अमर कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, आजसू के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भोगता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा शामिल हुए।  सांसद संजय सेठ ने कहा कि हमें अपने सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने व परंपराओं को जीवंत रखना होगा। टुसु महोत्सव झारखंड के समृद्ध परंपरा को दर्शाता है। यह त्याग, बलिदान और समर्पण का पर्व है। यह उत्सव का समय है।  

मेला का मुख्य आर्कषण बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के अलावा टुसू व झांकी प्रर्दशनी, रंगारंग नागपुरी आरकेस्ट्रा व मुर्गा लड़ाई रहा। टुसू के विजेता को सम्मानित किया गया। साथ ही झांकी के विशेष आर्कषण का पुरस्कार हेसल के कृष्णा भगत को दिया गया। सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष राजू नायक व संचालन डा. रिझू नायक ने की। इस अवसर पर मुखिया रौशनलाल मुण्डा, साहेबराम महतो, उमेश बड़ाईक, मनोज कुमार चौधरी, रामनाथ महतो, एतवा भगत, शिबु मुंडा, छत्रधारी महतो, अजय महतो, सिकंदर अंसारी, रितेश उरांव, सज्जाद अंसारी, मनक करमाली, बिरजा मुंडा, भूषण नायक, सूरज करमाली, निक्कू मुण्डा, बरतू मुण्डा, हिमांशु चौधरी, श्रवण चौधरी, अजय भोगता आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم