GA4-314340326 विधायक सुदेश महतो ने आधा दर्जन योजनाओं का किया शिलान्यास

विधायक सुदेश महतो ने आधा दर्जन योजनाओं का किया शिलान्यास

angara(ranchi)  सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को जोन्हा क्षेत्र में आधा दर्जन योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने 3.53 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले जोन्हा बाजारटाड़ से टाटी तक आठ किमी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि  क्षेत्र के विकास के साथ साथ लोगों के जीवन स्तर पर सुधार के लिए लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। विकास के लिए एकजुटता व प्रतिबद्धता जरूरी है। इस दौरान मध्य विद्यालय सिंगारी में एक अतिरिक्त कमरा, प्रावि बंधुआडीह में चहारदीवारी, टाटी में पीसीसी सड़क सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया। मौके मुखिया विजय उरांव, सुमित्रा देवी, पंसस दिलीप बेदिया, पारसनाथ उरांव, मो रिजवान, सीताराम साहू, मो इरफान, श्याम सुंदर बेदिया, राजू महली, विक्रम ठाकुर, शंभु साहू, सूरज साहू, अमर सिंह मुंडा, शंकर बेदिया, दीनदयाल बेदिया, बालेश्वर बेदिया, घासनी देवी, विरेंद्र सिंह मुंडा, धर्मदेव रजवार, कपील लोहरा, मनोज महतो, सुरेन्द्र हजाम आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم