GA4-314340326 आरटीसी पब्लिक स्कूल में हुआ कई इवेंट, सफल बच्चें पुरस्कृत

आरटीसी पब्लिक स्कूल में हुआ कई इवेंट, सफल बच्चें पुरस्कृत

 angara(ranchi)  आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा मे शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया। प्राचार्य नरेन्द्र नाथ महतो ने दीप प्रज्वलित कर इसका उदघाटन किया। इस अवसर पर वाद-विवाद, निबंध, भाषण एवं चित्रकला, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान सुजल शर्मा, मैथली सिंह, कुमारी दीपशिखा, प्रीति भोगता, आलोक कुमार महतो, एवं क्विज़ में यमुना हाउस के आशीष, तन्नू, प्रीति, अमन, बेली  आदि रहे। सभी को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। नरेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 39 वर्ष की अल्प आयु में ही विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रचार किया तथा अपनी ओजस्वी वाणी से समस्त संसार को नया मार्ग बताया। धर्म संसद में उन्होंने कहा कि भारत सारे विश्व का मार्गदर्शक रहा है लेकिन भारतीयों को अपना स्थान कायम रखने के लिए आध्यात्मिकता को अपनाना होगा। मौके पर विद्यालय के शिक्षक आनंद प्रसाद, सुरेश कुमार महतो,  भुनेश्वर घासी राम, उमेश मंडल, स्नेहा शालनी,पुतुल नीलू,गायत्री, मधु ममता, कुसुम कुमारी, अंजलि टोप्पो, एवं कल्याणी कुमारी मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक सुमंत कुमार ने किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم