GA4-314340326 नरेन्द्र मोदी स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत गढ़ रहे: जैलेन्द्र कुमार

नरेन्द्र मोदी स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत गढ़ रहे: जैलेन्द्र कुमार


 angara(ranchi)  जशपुरिया बएड कालेज में स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार एवं अतिथि वनमाली महतो ने स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया। जैलेंद्र कुमार ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक शताब्दी पूर्व दिखाये गये सपनों का भारत गढ़ रहे है। इन्हें सहयोग व समर्थन करने की जरूरत है। स्वामी विवेकानंद कि भारत 80 करोड़ युवाओं का देश है। स्वामी जी के विचारों को आत्मसात कर ही भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। मौके पर प्राचार्य डा. अनिल कुमार मिश्रा, सजीव कुमार, सरिता सिंह, विभा कुमारी, उषा मिंज, रंचन कुमारी, रीमा उपासना, शशिप्रभा, महफूज अंसारी, अनुज किस्कू सहित अन्य उपस्थित थे। इसके अलावा नवागढ़ स्थित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष मानकी राजेन्द्र शाही, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, बुधराम बेदिया आदि ने माल्र्यापण किया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم