angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के रांची-मुरी मार्ग में कांशीडीह में रविवार की दोपहर में दो बाइक सवार की आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान पटना बिहार के गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलडारी चक निवासी सोहावन विंद (44) के रूप में किया गया। घायल बाइक सवार गोपी मुंडा (45) ओरमांझी पतराटोली का निवासी है। बताया गया कि कांशीडीह तीखे मोड़ पर स्पलेंडर जेएनयू 01 एफके तथा जेएनयू 01 डीएन 9513 में सीधा टक्कर हो गया था। मृतक सोहावन टाटीसिल्वे में किसी कारखाने में कर्मचारी था। रविवार को किसी काम से सिल्ली जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। घायल का इलाज जोन्हा अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। अनगड़ा थाना पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है।
रांची-मुरी मार्ग में कांशीडीह के समीप दो बाइक की टक्कर में पटना के एक व्यक्ति की मौत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.