GA4-314340326 दुष्कर्म पर पंचायत का निर्णय: नंगा कर शरीर में जहरीला भेलवा तेल मलकर की हत्या

दुष्कर्म पर पंचायत का निर्णय: नंगा कर शरीर में जहरीला भेलवा तेल मलकर की हत्या

मृतक धनीराम मुण्डा
 अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के मेढ़ा में दुष्कर्म के एक आरोपित युवक को जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। आरोपित मेढ़ा निवासी धनीराम मुंडा(35) पिता स्व. राधाराम मुंडा को नंगा करके उसके गुप्तांग सहित पूरे शरीर में जहरीला भेलवा का तेल मल का हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के भाई बलराम मुण्डा ने अनगड़ा थाना में 17 नामजद सहित 12-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस जघन्य घटना हत्याकांड के आरोपित मेढ़ा के ग्राम प्रधान 71 वर्षीय सत्यनारायण मुण्डा सहित 17 आरोपितों को अनगड़ा थाना पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। युवती का मेडिकल व फर्द बयान कराया जाएगा। प्रेम-प्रसंग के एंगल की भी जांच की जा रही है। 

 क्या है मामला..आरोप है कि 15 जनवरी को जोन्हा फोल टुसू मेला देखकर अपने सहेलियों के साथ अपने घर लौट रही युवती को मृतक धनीराम मुण्डा जबरन बगल के जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में उसे घर लाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और यहां भी दुष्कर्म किया। इसी बीच रात में पीड़ीता ने मोबाइल पर घटना की जानकारी अपने चचेरे भाई परमेश्वर मुंडा को दी। परमेश्वर गांव के आधा दर्जन लोगों के साथ रात में घर पहुंचा व पीड़ीता व आरोपित को पकड़कर अपने घर लाया।   

पंचायत के निर्णय पर पहले पिटा इसके बाद भेलवा तेल मला 

इस मामले को लेकर 16 जनवरी को गांव में ग्रामप्रधान सत्यनारायण मुण्डा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। धनीराम के स्वजनों को भी बुलाया गया। युवती पक्ष के लोग दबंग स्वभाव के थे। बैठक में निर्णय हुआ कि आरोपित को सबक सिखाने के लिए उसके पूरे शरीर में जहरीला भेलवा का तेल मल दिया जाए। जिससे उसको जलन हो और सबक मिले। पंचायत के इस निर्णय के बाद स्वजनों के सामने ही धनीराम की जमकर पिटाई की गई। डर से कोई धनीराम को बचाने नही आया। बेहोश होने के बाद उसके शरीर को नंगा करके गुप्तांग सहित पूरे शरीर में भेलवा का तेल मल दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के स्वजन को धमकी देकर चुप करा दिया गया। डर से परिजन धनीराम को अपने घर में ही जड़ी बूटी से इलाज कर रहे थे। हालत बिगड़ने पर धनीराम को 24 जनवरी को जोन्हा स्थित साई आसरा अस्पताल में भरती किया गया। जहां 25 की शाम में उसकी मौत हो गई।  

मौत के बाद मामला का हुआ खुलासा..25 जनवरी की शाम में अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार को मेढ़ा गांव में हत्या होने की सूचना मिली। थानेदार के साथ एसआई सह कांड के अनुसंधानकर्ता संतोष गिरी, एएसआई सचिन लकड़ा सहित पुलिस बल के जवान शाम में ही गांव पहुंची। पुलिस के सामने कोई कुछ भी बोलने को तैयार नही था। ग्रामीण घटना होने से ही इंकार कर रहा था। बाद में अपने स्त्रोत से पुलिस मृतक के घर पहुंची और घर में पड़ा शव को अनगड़ा थाना ले आया। 26 जनवरी को मृतक के स्वजन थाना पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। 26 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा और त्वरित कारवाई करते हुए 17 आरोपितों को गिरफतार कर जेल भेजा गया। 

 ग्रामप्रधान सहित 17 आरोपित भेजा गया जेल

जेल भेजे गये आरोपितों ग्राम प्रधान सत्यनारायण मुंडा, लड़की के पिता संतोष मुंडा, चचेरा भाई परमेश्वर मुंडा, अनिल मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, शिवनाथ मुंडा, दिगंबर सिंह मुंडा, चरवाहा मुंडा, मनीनाथ सिंह, कलिंदर मुंडा, जलेश्वर मुंडा, नरेश्वर मुंडा, प्रदीप मुंडा, पीतांबर मुंडा, कालेश्वर बेदिया, मोहर सिंह मुंडा, रंगलाल सिंह मुंडा शामिल है।  

क्या है भेलवा तेल.. अनगड़ा के जंगलों में भेलवा का फल पाया जाता है। भेलवा का फल दो भागों में बंटा होता है। लाल रंग व काला रंग। लाल रंग के हिस्से को ग्रामीण चाव से खाते है। इसे पोष्टिक माना जाता है। काला रंग का बीज जहरीला होता है। इससे तेल निकलता है। इस तेल का उपयोग मवेशी के विभिन्न् रोग, खुरहा रोग आदि में औषधि के रूप में किया जाता है। लेकिन इसे स्कीन में रगड़ने से काफी जलन होती है। स्कीन जल जाता है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم