GA4-314340326 महलीहुहू मां चंडी टुसू मेला में झूमे लोग

महलीहुहू मां चंडी टुसू मेला में झूमे लोग

 angara(ranchi)  अनगड़ा स्थित जीलू जाहैर महलीहूहू में शनिवार को मां चंडी टुसू मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुण्डा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, डा. रिझू नायक, अजय महतो उपस्थित थे।राजेश कच्छप ने कहा कि टुसू हमारे झारखंड के रीझ रंग का त्यौहार है, हमें रीझ रंग के साथ साथ अपनी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखने की जरूरत है। साथ ही गांव की सरकारी भूमि को भी सुरक्षित रखने की जरूरत है। ताकि हमें सांस्कृतिक, सामाजिक व पारंपरिक कार्यक्रमों को संचालन करने के लिए अखड़ा मिल सके। इस मौके पर केशव केसरिया ग्रुप के नागपुरी कलाकारों अजय देवधरिया, चिंता देवी आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुती दी। देर रात तक लोग नागपुरी गाने पर झूमते रहे। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष पुशनाथ मुण्डा व संचालन घनेनाथ महतो ने की। इस अवसर पर ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, धनेश्वर भोगता, अघनू महतो, कोषाध्यक्ष महेश महतो, अशोक नायक, शिवदास गोस्वामी, राजेन्द्र महतो, जयनाथ मुंडा, धनीराम महतो, अजय देवघरिया, चरकू मुंडा, प्रधान मुंडा, अजय भोगता, एतवा उरांव, संगीता देवी, नरेश साहू, सिकंदर अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم