GA4-314340326 शिक्षक बैजनाथ महतो को धक्का मारनेवाले ओटो चालक को पुलिस ने भेजा जेल

शिक्षक बैजनाथ महतो को धक्का मारनेवाले ओटो चालक को पुलिस ने भेजा जेल

मृतक बैजनाथ महतो
angara(ranchi)  मध्य विद्यालय हेसल के दिवंगत प्रधानाचार्य बैजनाथ महतो के पार्थिव शरीर का गुरुवार को जमुवारी स्थित स्वर्णरेखा नदी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञात हो कि बुधवार की रात में रांची-मुरी मार्ग में हेसल के पास एक ओटो के धक्का मारने से स्कूटी सवार बैजनाथ महतो की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष हरेकृष्ण चौधरी, गोवर्धन महतो, भीम सिंह मुंडा, आजसू नेता वनमाली मंडल, बीपीओ पंकज तिर्की पंकज महतो, जयराम महली, रामपोदो महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी लोगों की आंखे नम थी। बैजनाथ महतो ने हेसल स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर अनेक सराहनीय कार्य किये थे। मिलनसार स्वभाव होने के कारण जनता के बीच वे काफी लोकप्रिय थे। इधर अनगड़ा थाना की पुलिस ने शिक्षक के स्कूटी को चपेट में लेनेवाले ओटो चालक अजय लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अजय सिल्ली के झाबरी श्यामनगर का निवासी है। वह शराब के नशे में धुत होकर बुधवार की रात तेज गति से ओटो चला रहा था। थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने बताया कि ओटो से टक्कर में स्कूटी सवार बैजनाथ महतो सड़क पर गिर गये थे। घटना में उनका हेलमेट टूट गया व सिर में गंभीर चोट आया था। रिम्स ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई थी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم