angara(ranchi) अनुसूचित जाति मोर्चा का महाजुटान कार्यक्रम को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन और एससी मोर्चा के जिला मंत्री अशोक नायक के संयुक्त नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सात जनवरी को नामकुम प्रखंड के चटकपुर मे भाजपा एससी मोर्चा का महाजुटान कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक दल के नेता अमर बाउरी होंगे। जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रखंड के गेतलसूद, महेशपुर, चिलदाग, सिलवे आदि दलित गांव मे सम्पर्क अभियान चलाकर सैकडो लोगो को शामिल होने का आह्वान किया गया। सम्पर्क अभियान मे राजेन्द्र महतो, बीर सिंह नायक, रामकुमार नायक, मधु नायक, कार्तिक नायक, सावन नायक, गंगाधर नायक, रवि नायक, बबलु नायक, रंथु नायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का महाजुटान को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.