GA4-314340326 भगवामय हुआ सिल्ली, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

भगवामय हुआ सिल्ली, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

 silli(ranchi)  अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन सोमवार को सिल्ली मुरी आसपास क्षेत्रों में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। गांव से लेकर शहर तक जय श्रीराम की जय घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान शोभा यात्रा  के बाद मंदिरों में  भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सिल्ली में आदि दुर्गा मंदिर सिल्ली बाजार, महाविर मंदिर, ठाकुरबाड़ी रुगड़ी टोल, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर लुपुंग, राधा माधव आश्रम समेत कई मंदिरों से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बच्चे, जवान, महिला हो या पुरूष सभी राम आएंगे हम अंगना संजाएंगे जैसे  गीतों के डीजे के धुन से उत्साह के साथ जमकर थिरके। पुरे शहर में भगवा ध्वज  लहराता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बंता, पतराहातु, हलमाद, लोटा समेत कई गांवों में भी शोभा यात्रा निकाली गई एवं मंदिरों में विधि विधान पूर्वक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वहीं देर शाम लोगों ने घरों एवं मंदिरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया । विभिन्न मंदिरों में आयोजकों के द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। शोभा यात्रा के दौरान सिल्ली थाना प्रभारी लालजी एवं पुलिस बल  सड़क पर यातायात एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने में व्यस्त रहे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم