GA4-314340326 सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने टाटी मैदान में खेलों सिल्ली अभियान का किया शुभारंभ

सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने टाटी मैदान में खेलों सिल्ली अभियान का किया शुभारंभ

angara(ranchi)  सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को टाटी मैदान में खेलों सिल्ली अभियान का शुभारंभ किया। खेलो सिल्ली अभियान के तहत गांव के बच्चों को फुटबाल, वालीवोल, खोखो, कबडडी, आर्चरी व एथलेटिक्स के कई इवेंट खेला जाएगा। बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफल टीम व खिलाड़ी को निखारने का काम किया जाएगा।  मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन में शारीरिक व मानसिक संतुलन रखना जरूरी है। खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक संतुलन बनता है, इसके लिए खेलों सिल्ली अभियान का शुभारंभ किया गया है।  सुदेश ने कहा कि क्षेत्र में खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कहा कि टाटी के अरवाबेड़ा में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का पहला रात्रि पाठशाला प्रारंभ किया जाएगा। रैयत की सहमति से टाटी स्कूल मैदान का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, रोहित कोइरी, राष्ट्रीय पदक विजेता प्यारी कुमारी, मनीषा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, जीतू राम बेदिया राजेश उरांव, जयन्त कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم