GA4-314340326 सुदेश महतो ने गोंदलीपोखर में रखा शिव मंदिर गर्भ गृह निर्माण का पहला ईंट

सुदेश महतो ने गोंदलीपोखर में रखा शिव मंदिर गर्भ गृह निर्माण का पहला ईंट

ईट पूजन करते सुदेश महतो
 angara(ranchi)  सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को  गोंदलीपोखर चौक में वैदिक विधि विधान से शिव मंदिर गर्भ गृह निर्माण का पहला ईंट रखा।  इस मौके पर उन्होने कहा कि पवित्रता और आस्था का यह मंदिर सामाजिक उपासना का भी केंद्र बने। मंदिर कमेटी यह सुनिश्चित करें कि इसके माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वाहन हो। मंदिर निर्माण समाज में अध्यात्म और आस्था को बढाता है। इसके लिए उन्होने मंदिर निर्माण समिति को हर संभव सहयोग करने की बात कही है। पूजन पुरोहित रमाकांत मिश्रा और त्रिलोकी दास गोस्वामी ने कराया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा उपस्थित थे। 

समिति के पदाधिकारी सागर साहू ने बताया की 65 फीट ऊंची इस मंदिर में भगवान शिव के अलावा मां दुर्गा और हनुमान मंदिर भी बनेगा। इसके लिए ओड़ीसा से कारीगरों को बुलाया गया है। संचालन ज्योतिष महतो ने किया। इस मौके पर मुखिया सरिता तिर्की, आजसू नेता प्रकाश लकड़ा, फूलकुमारी देवी, विजय भरत सहित मंदिर निर्माण समिति के नीलकंठ चौधरी, रामकृष्ण चौधरी, सुकर साहू, पंकज महतो, संजय केसरी, मनोज चौधरी, दीपक सोनी, बिन्देश्वर सोनी, शिवशंकर केसरी, अजय महतो, वनमाली महतो, सूरज गुप्ता, विक्की सोनी, रंजीत केसरी, विक्की गुप्ता, किशोर महतो, सुनील केसरी, सचिन केसरी, अरुण महतो, गोबर्धन महतो, हरेकृष्ण चौधरी, अजीत महतो, आतिश महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم