GA4-314340326 मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा विश्व का नेतृत्व: जैलेन्द्र कुमार

मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा विश्व का नेतृत्व: जैलेन्द्र कुमार

 

अपने विचार रखते जैलेन्द्र कुमार
sonahatu(ranchi) प्रखंड के संगम स्थल  मरांगकिरी में ग्रामीणों के साथ विकसित भारत संकल्प की चर्चा के साथ वनभोज का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व वार्ड सदस्य जितेन्द्र महतो की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा रांची के पुर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, मुख्य वक्ता वनमाली महतो आदि उपस्थित रहे। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि आज देश का नेतृत्व ऐसे पुरुष के पास है जिन्हे हर लोगों की जरूरत का पता है। मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है। भाजपा ने अपने सभी घोषणा को मृर्तरूप दे दिया है। पूरे विश्व में भारत नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरा है। मुख्य वक्ता बनमाली महतो ने कहा प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सीधे जनता के साथ जुड़ाव हो रहा है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखा जोश

भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम के दौरान काफी जोश दिखा। जैलेन्द्र कुमार सोनाहातू भाजपा के अनुभवी व युवा नेतृत्व को एक साथ लाने में सफल रहे। सभी में भाजपा सरकार तीसरी बार अबकी बार चार सौ पार को लेकर जोश भरा। जैलेन्द्र कुमार बताते है देश का स्वर्णिम युग भाजपा ला रही है। हमें मजबूती के साथ भाजपा सरकार के विकास कार्य व नीतिगत बदलाव की जानकारी जन जन तक पहुंचाना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता को हर चौक चौराहे, चौपाल में भाजपा की इन नीतियों की जानकारी आम जन तक पहुंचाना होगा। 

इनकी रही उपस्थिति

पूर्व मंत्री रघुवीर महतो, पुर्व अध्यक्ष ललीत प्रसाद, जवाहर महतो, अनगड़ा के पूर्व अध्यक्ष योगेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, परीक्षित महतो, श्रीपति महतो, नरेश महतो, सुदर्शन महतो, नरसिंह महतो, बिगेश्वर महतो, उप मुखिया कृष्णपद बनर्जी, कृष्णा तिवारी, प्रतिनिधि हिकिम महतो, लौघन महतो, श्रवण महतो, राजेश कोइरी, बिनोधर महतो, डमरू हजाम, सुदेश महतो, गणेश कुम्हार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم