GA4-314340326 हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला, एक साल में तीसरी मौत

हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला, एक साल में तीसरी मौत

मृतक दुखीराम महतो
ओमप्रकाश सिंह rahe(ranchi) ओपी क्षेत्र के बेहराजरा गांव के 56 वर्षीय दुखीराम महतो को गुरुवार शाम 7 बजे के आसपास एक हाथी ने कुचल कर मार डाला है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक दुखीराम महतो खेत से काम कर घर लौट रहा था। रामकृष्ण आश्रम के सामने एक हाथी ने कुचल कर मार डाला। घटना की सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि श्याम महतो, सोनाहातू आजसू प्रखंड अध्यक्ष सुषेन प्रामाणिक, राहे प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो रात को ही  वन विभाग के अधिकारी राजू महतो की टीम के साथ गांव पहुँचे।  मृतक के परिजनों को मुआवजा की अग्रिम राशि 50 हजार दिये। आवश्यक कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।ग्रामीणों के अनुसार झुंड से एक हाथी बिछड़ गया है जो काफी उग्र है।
एक साल के अंदर हाथी के हमले में तीसरी मौत
सोनाहातू में 2023 में हाथी के हमले से 3 की मौत हुई थी। इसी गांव में 9 जनवरी 2023 को हाथी ने 58 वर्षीय सरला देवी की मौत हाथी के हमले से हुआ था। 20 दिसम्बर को चोगा गांव में 62 वर्षीय गोविंद कोईरी का मौत हाथी के हमले से हुआ था।
हमले के गाद गांव के खेत मे हाथी

सरकार मुआवजा राशि में बढ़ोतरी करें- विधायक प्रतिनिधि श्याम महतो

सोनाहातू के विधायक प्रतिनिधि श्याम महतो ने  कहा कि पूरे पांच परगना के लोग हाथी का आतंक है। बाबजूद गांव की सुरक्षा, फसल की सुरक्षा को लेकर सरकार की कोई नीति नही है।हम मांग करते है कि हाथी कॉरिडोर बनाते हुए, बजट तैयार करें तथा मुआवजा राशि 15 लाख किया जाय।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم